- Hindi News
- सर, बेटा पतोहू घर में रहने नहीं देना चाहते हैं
सर, बेटा-पतोहू घर में रहने नहीं देना चाहते हैं
खाजेकलांथाना क्षेत्र के हजारी मोहल्ले के रहने वाली शकुंतला देवी ने बुधवार को अनुमंडल कार्यालय में आयोजित एसडीओ के जनता दरबार में यह कहते हुए फफक पड़ी कि सर, बेटा पतोहू खाना पीना नहीं देते। घर में रहने देना भी नहीं चाहते। किसी तरह इन लोगों को समझाइए कि अब इस उम्र में कहां जाएं। इसी तरह दीवान मोहल्ला रामजानी चौराहा के रहनेवाले अशोक कुमार ने कहा कि बेटा पतोहू प्रताड़ित करते हैं। थोड़ी सी जमीन में मकान बनाया है, अब मुझे हटाना चाहते हैं। खुसरूपुर के सत्येंद्र कुमार ने जन वितरण प्रणाली की दुकान आवंटन की गुहार लगाई। शिकायत सुन रहे कार्यपालक दंडाधिकारी उमेश कुमार सिंह ने आगे की कार्रवाई के लिए अग्रसारित किया।