पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पांच करोड़ लोग भाजपा से जुड़े

पांच करोड़ लोग भाजपा से जुड़े

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना सिटी| विधानसभामें विरोधी दल के मुख्य सचेतक अरुण कुमार सिन्हा ने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा दल बने इसके लिए सदस्यता अभियान चल रहा है। अब तक पांच करोड़ से अधिक सदस्य बन चुके हैं। उन्होंने गुरुवार को महाराजगंज मंडल के मउआर लेन, टेकारी रोड, पत्थर की मस्जिद, आजाद लेन आंबेडकर कॉलोनी आदि इलाके में घर-घर जाकर सदस्यता अभियान चलाया। 1500 लोगों को भाजपा का सदस्य बनाया गया। इस अवसर पर अरविंद कुमार, गुडडू सिंह, प्रशांत चंद्र अनल, रवि सिंह, प्रवीण यादव, हरेंद्रनाथ शामिल थे। इधर, भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से भी हाजीगंज में सदस्यता अभियान चलाया गया।