बांटी गई छात्रवृत्ति की राशि
पटना सिटी| मैट्रिककी परीक्षा में प्रथम श्रेणी आने वाले 291 छात्र -छात्राओं के बीच मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना की राशि बांटी गई। बुधवार को अनुमंडल कार्यालय में 38 विद्यालयों के 166 छात्र 125 छात्राओं के बीच दस-दस हजार की राशि बांटी गई। इस मौके पर अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी सर्वाणी धर ने विद्यार्थियों को राशि प्रदान करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम करें योजनाओं का लाभ उठाएं।