महादलितों का अपमान बर्दाश्त नहीं
पटना सिटी| दलितोंमहादलितों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी पर दबाव बना कर इस्तीफे की मांग की जा रही है। अगर ऐसा हुआ तो सड़क पर उतर आंदोलन तेज किया जाएगा। भारतीय छात्र कल्याण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर आजाद के नेतृत्व में राजकीय कल्याण छात्रावास, महेंद्रू के छात्रों ने नीतीश कुमार, श्याम रजक रमई राम के पुतले फूंके। संघ के उपाध्यक्ष गौतम कुमार ने कहा कि इन्हें हटाया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस मौके पर आलोक कुमार, उत्तम, रविशंकर, पप्पू, रंजीत सहित कई लोग उपस्थित थे।