पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीएफ ऑपरेट करने के लिए यूएएन नंबर जरूरी

पीएफ ऑपरेट करने के लिए यूएएन नंबर जरूरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कर्मचारीभविष्य निधि संगठन में पैसा जमा करने वाले कर्मचारियों को यूएएन नंबर जारी किया गया है। इस नंबर के साथ अपने मोबाइल नंबर को ऑन लाइन समिट कर कर्मचारी अपने पीएफ खाते को ऑपरेट करेंगे।

प्रतिमाह जमा होने वाले पैसे की जानकारी मोबाइल पर मैसेज के माध्यम से मिलेगी। इसी सिस्टम को और सरल पारदर्शी बनाने के लिए कंपनी मालिकों का डिजिटल हस्ताक्षर करना अनिवार्य कर दिया गया है। कर्मचारियों का पैसा अब ऑनलाइन ही जमा होगा। ये बातें कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के क्षेत्रीय आयुक्त-वन एसके झा ने कहीं। वे गुरुवार को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के क्षेत्रीय कार्यालय में उपस्थित कंपनी मालिकों (नियोक्ताओं) को संबोधित कर रहे थे। मौके पर क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-2 जयदीप चक्रवर्ती, बीके सिन्हा, रणवीर सिंह, मोहन उपाध्याय, एसआईएस के एजीएम बीएस श्रीवास्तव, प्रकाश वर्मा, कल्याणपुर सीमेंट आदि उपस्थित थे।

{10 वर्ष की नौकरी के बाद पेंशन

{1000 से ज्यादा मिलेगा पेंशन

{माह के पहले दिन पेंशन

{बच्चों की पढ़ाई के लिए कर्मचारी अपने द्वारा जमा पैसे का आधा निकाल सकेंगे।

{बीमारी के दैारान कर्मचारी अपने द्वारा जमा पैसे का आधा निकाल सकेंगे।

{घर बनाने के समय कंपनी कर्मचारी द्वारा जमा पैसा का 90 फीसदी निकालने की सुविधा।

{असामयिक निधन के बाद प|ी को 1000 को आजीवन पेंशन

{पढ़ाई के दौरान दो बच्चों को 450 रुपए प्रतिमाह मिलेगा पैसा

{नौकरी में ब्रेक आने से इस सुविधा पर नहीं पड़ेगा असर

कंपनी मालिक (नियोक्ता) का - 8.33 प्रतिशत

कर्मचारियों का पैसा - 3.67 प्रतिशत