पीर नसीर उद्दीन शाह का उर्स कल
पटना | खगौलमें 14 फरवरी को हजरत पीर नसीर उद्दीन शाह (रह.) के सालाना उर्स का आयोजन किया जाएगा। उर्स के मौके पर हजारों अकीदतमंद वहां पहुंचेंगे। 14 को सुबह में सात बजे उनके मजार का गुस्ल होगा। उसके बाद फातिहा, कुरआनखानी सीरतुनब्बी का जलसा होगा। शाम छह से आठ बजे तक तकरीर और नातिया कव्वाली होगी। मुंबई के कव्वाल खुर्शीद कादरी फैजी और नागपुर की कव्वाला शमा वारसी अपना कलाम सुनाएंगे। रहनुमा-ए-कौम कब्रिस्तान कमेटी की ओर से उर्स का आयोजन किया जा रहा है।