पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निर्माण मजदूरों का धरना आज

निर्माण मजदूरों का धरना आज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना|15 हजारन्यूनतम मजदूरी देने, कल्याण बोर्ड जिला सत्यापन समिति को प्रभावी बनाने सहित 26 सूत्री मांगों को लेकर शुक्रवार को आर ब्लॉक पर निर्माण मजदूर धरना देंगे। निर्माण मजदूर संघर्ष समिति के संयोजक रणविजय कुमार ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा 2005 में की गई घोषणाएं कागज पर घूम रही हैं। इससे मजदूरों को आजतक कोई फायदा नहीं हुआ। चुनाव के समय सरकारें मजदूरों से लोक लुभावन वादे करती हैं। लेकिन, जब अमल करने की बात आती है तो कुछ करते नहीं है। इससे आक्रोशित मजदूरों ने आर ब्लॉक पर धरना देने का फैसला किया है। यदि हमारी मांगें जल्द पूरी नहीं की जाती तो मजदूर आंदोलन करने को विवश होंगे।