पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गर्भ में होगा बच्चे का इलाज

गर्भ में होगा बच्चे का इलाज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गर्भमें पल रहे बच्चे को कोई बीमारी है, तो उसका इलाज अब संभव है। इसके लिए फिटल सर्जरी होने लगी है। पेडिएट्रिक सर्जरी पर आयोजित संगोष्ठी में बाहर से आए विशेषज्ञों ने बताया- गर्भ में पल रहे बच्चे को पीठ में गांठ हो या किडनी की बीमारी, पेट की गंभीर बीमारी हो या कोई अन्य गंभीर बीमारी... सबका इलाज अब हाे सकेगा। दिल्ली लेडी हार्डिंग की डॉ. एसआर चौधरी, पीजीआई चंडीगढ़ के डॉ. एसके मित्रा, डॉ. राम समुझ, पटना एम्स के डॉ. बिंदे कुमार, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. बिजेंद्र, डॉ. नीरव आदि ने अपने संगोष्ठी में अपनी बात रखी।

डॉ. विनीत ठाकुर ने बताया कि संस्थान में छोटे बच्चों की सर्जरी की प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा एमसीएच की पढ़ाई भी शुरू होगी। ब्रोंकोस्कोपी और लेप्रोस्कोपी की सुविधा भी शुरू होगी। मशीन खरीदने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। टेंडर भी निकल चुका है। बच्चों के गले में कुछ फंस जाने पर ब्रोंकोस्कोपी कर निकाला जाता है। यह सुविधा संस्थान में नहीं है। पर जल्द ही इसकी सुविधा बहाल हो जाएगी। शिशु रोग विभाग में पांच बेड का सर्जिकल एनआईसीयू की सुविधा बहाल कर दी गई है।

आईजीआईएमएस में स्थापना दिवस का दीप जलाकर शुभारंभ करते अतिथि।

पटना|आईजीआईएमएस केस्थापना दिवस के मौके पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। आयोजन में कवियों ने हास्य रस के साथ शृंगार रस पर अपनी उत्कृष्ट कविताओं को पढ़ा। काव्य पाठ सुनकर जमकर ठहाके लगे तो कभी खूब तालियां बजी। कवियों में सुरेंद्र अवस्थी, सुनील जौली और सुरेंद्र पांडेय आदि शामिल थे। सुरेंद्र अवस्थी ने कविता सुनाकर खूब तालियां बटोरी। संस्थान के गेस्ट हाउस के पास बने पंडाल में जब सुरेंद्र अवस्थी ने कविता सुनाना शुरू किया तो कुर्सियां भी कम पड़ रही थी। वैसे भी कार्यक्रम देर से शुरू होने के बावजूद सुरेंद्र अवस्थी को सुनने के लिए पहले से ही काफी लोग परिवार के साथ जमा थे।