पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रवासी विधायकों के आने का सिलसिला भी जारी

प्रवासी विधायकों के आने का सिलसिला भी जारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना| नीतीशसमर्थक विधायकों का प्रवास से पटना आना शुरू हो गया है। गुरुवार को नीतीश कुमार पटना लौट आए। उसके बाद जदयू, राजद और कांग्रेस के चार-पांच दर्जन विधायक शाम के विमान से पटना गए। लगभग एक दर्जन विधायकों ने ट्रेनों का रुख किया। जदयू ने अपने तमाम विधायकों को पटना में ही रहने के लिए कहा है। शेष विधायक अब भी दिल्ली में हैं। उनके शुक्रवार या शनिवार को पटना आने के आसार हैं। पटना आने के बाद से नीतीश लगातार अपनी कोर कमेटी के साथ 7 सर्कुलर रोड में मंत्रणा में व्यस्त रहे। दूसरी ओर मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी लगातार कार्यक्रमों में व्यस्त रहने के बाद भी ताजा हालात पर चर्चा करते रहे। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह, शिक्षा मंत्री वृशिण पटेल और विधायक राजीव रंजन कई बार मुख्यमंत्री आवास गए। वहीं, प्रदेश कांग्रेस ने सीएम से धर्म निरपेक्ष शक्तियों की मजबूती के लिए इस्तीफा देने की अपील की है। पूर्व महासचिव विनोद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री को अंतरात्मा की आवाज सुन पद त्याग देना चाहिए।