- Hindi News
- सूबे में अब सीसीटीवी से होगी प्रखंड स्तर तक के कार्यालयों की निगरानी
सूबे में अब सीसीटीवी से होगी प्रखंड स्तर तक के कार्यालयों की निगरानी
पटना|सूबे मेंअब प्रखंड स्तर तक के कार्यालयों की निगरानी सीसीटीवी के जरिए की जाएगी। जिला से लेकर प्रखंड स्तर तक के सभी दफ्तरों को सीसीटीवी से लैस किया जाएगा, ताकि बाबुओं और पदाधिकारियों के साथ-साथ वहां आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखी जा सकेगी। मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह ने इस संबंध में सभी विभागों के प्रधान सचिव, सचिव, प्रमंडलीय आयुक्त आैर जिलाधिकारियों पत्र लिखकर निर्देश दिया है।
मुख्य सचिव ने सभी वरीय अधिकारियों को दफ्तरों में हाजिरी के समय का कड़ाई से पालन करने का निर्देश देते हुए कहा है कि इससे प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार आएगा। उन्होंने वरीय पदाधिकारियों को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए प्रखंड स्तर के कार्यालयों की हाजिरी चेक करने का आदेश दिया है। इस दौरान गायब रहने वाले पदाधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।