आरा एसपी को कोर्ट से माफी
पटना | पटनाहाईकोर्ट को राज्य सरकार की ओर से बताया गया कि आरा सिविल कोर्ट परिसर में जजों के प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर लगाए जाने के मामले में एक दर्जन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई प्रारंभ कर दिया गया है। वहां के एसपी को भी हटा दिया गया। चूंकि एसपी की नौकरी केवल एक वर्ष ही रह गई है, इसलिए उसे क्षमा प्रदान कर दी जाय। इसपर कोर्ट ने एसपी को माफी दे दी। मुख्य न्यायाधीश एल नरसिंहा रेड्डी तथा विकास जैन की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई की। उल्लेखनीय है कि एक खबर पर स्वतः संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने एसपी के खिलाफ आपराधिक अवमानना का मामला दर्ज किया था।