16 से चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान
पटना | अतिक्रमणहटाओ अभियान 16 फरवरी से शुरू किया जाएगा। इस दौरान 4 जेसीबी, 4 ट्रैक्टर, दो हाईवा और 50 मजदूरों के साथ निगम के प्रभारी पदाधिकारी और क्षेत्र के कार्यपालक पदाधिकारी अतिक्रमण हटाएंगे। अभियान में 16 फरवरी को योगिपुर सम्प हाउस से जीरो माइल, 24-26 फरवरी तक सौदपुर सम्प हाउस से शनिचरापुल तक और दो-चार मार्च को शनिचरापुल से पहाड़ी सम्प हाउस तक अतिक्रमण हटाया जाएगा।