पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पटना में जल्द ही लगेगा पुलिस इंफॉर्मेशन कियोस्क : डीजीपी

पटना में जल्द ही लगेगा पुलिस इंफॉर्मेशन कियोस्क : डीजीपी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिहारचैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की ओर से चैंबर का पुलिस अधिकारियों के साथ हुए संवाद में डीजीपी ने कहा कि पुलिस बल को ट्रेनिंग देने के लिए सिमुलतला और डुमरांव में प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए जाएंगे। पटना में जल्द पुलिस इंफॉर्मेशन कियोस्क लगेगा। चैंबर ने पटना पुलिस को दो कियोस्क मशीन देने का वादा किया। डीजीपी ने कहा कि अपराधियों के बारे में आप चैंबर के माध्यम से जानकारी दें। एएसपी जितेंद्र राणा ने कहा कि बाढ़ में एनटीपीसी और पितमास में नए थाने इसी माह से काम करने लगेंगे। इसके अलावा आईआईटी, एम्स, ट्रांसपोर्टनगर तथा संपतचक और रामकृष्णानगर के बीच थाना बनाने के लिए पुलिस मुख्यालय के पास प्रस्ताव गया है।

आईजी मुख्यालय कुंदन कृष्णन ने कहा कि पटना में ट्रैफिक समस्या दूसरे विभागों की वजह से भी है। आरओबी बनाने के वक्त ट्रैफिक को ध्यान में नहीं रखा जाता है। चैंबर के अध्यक्ष ओपी शाह ने कहा कि मार्डन टेक्नोलॉजी से पुलिस को लैस होने की जरूरत है। लोगों ने बाकरगंज जीएम रोड में पुलिस की तैनाती और गश्ती, सड़क पर पुलिस वाहन लगाने, व्यापारियों को लाइसेंस देने, शहर से अतिक्रमण हटाने, थानों में पुलिस द्वारा दुर्व्यवहार आदि के बारे में बताया। मौके पर चैंबर के उपाध्यक्ष सुभाष कुमार पटवारी, डीआईजी उपेंद्र कुमार सिन्हा, सिटी एसपी, सेंट्रल चंदन कुशवाहा, सिटी एसपी इस्ट सुधीर पोरिका, सिटी एसपी वेस्ट राजीव मिश्रा, ग्रामीण एसपी हरकिशोर राय, रेल एसपी प्रकाश नाथ मिश्रा, ट्रैफिक एसपी पीके दास, प्रोबेशनर डी.अमृतेश, चैंबर के पूर्व अध्यक्ष योगेश्वर पांडेय, महावीर बिदेसरिया, एके मुखर्जी, सुभाष जैन, शशि मोहन, प्रदीप, जीपी सिंह मौजूद रहे।

बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स में बैठक करते एसएसपी जितेंद्र राणा।