पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्र राजद ने निकाला आक्रोश मार्च

छात्र राजद ने निकाला आक्रोश मार्च

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

भास्करन्यूज|पटना

मणिपुरमें बिहारी छात्रों की पिटाई का विरोध शुरू हो गया है। इसमें राजधानी पटना में छात्र राजद ने आक्रोश मार्च निकाला। जेपी गोलंबर से डाकबंगला चौराहे तक निकाले गए इस मार्च के दौरान छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए। बाद में एसडीओ सुरेंद्र प्रसाद द्वारा छात्रों को मुख्यमंत्री से मिलने का आश्वासन दिया, तब छात्र हटे। इस दौरान छात्र राजद के प्रदेश अध्यक्ष अजीत यादव, उपाध्यक्ष राज सिन्हा, विजय कुमार यादव ने कहा कि केंद्र सरकार अगर इस मामले में हस्तक्षेप नहीं करेगी तो छात्र राजद उग्र आंदोलन करेगा। वहीं, दूसरी ओर छात्र राकांपा के पीयू अध्यक्ष अमित सरावगी ने कहा कि मणिपुर में बिहारी छात्रों को पीटने वालों के खिलाफ केंद्र सरकार सख्त कार्रवाई करे।

प्रदेश कांग्रेस ने भी किया विरोध

मणिपुरएनआईटी में बिहारी छात्रों की पिटाई के बाद रविवार को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आक्रोश मार्च निकाला गया। इसमें बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व संगठन सचिव अजय कुमार, मो. वशी अख्तर, राजेश सिन्हा, अरुण पाठक, ललित सिंह, विपिन चौधरी आदि मौजूद रहे।