सूबे में विकास कार्य ठप:विधायक
पटना सिटी| भाजपासम्राट मंडल का कार्यकर्ता सम्मेलन रामपुर नहर स्थित रुकमणि उत्सव हॉल में रविवार को संपन्न हुआ। यहां आयोजित सभा को संबोधित करते हुए विरोधी दल के मुख्य सचेतक विधायक अरुण कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार बनाओ बिहार बचाओं आंदोलन को समिति स्तर पर शुरुआत किया जाएगा। सूबे में विकास कार्य पूरी तरह से ठप है। भाजपा जब सरकार थी तब कई योजनाओं को लागू किया था। सम्मेलन में नए पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की गई। जिसमें युवा मंडल ऋषि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष रोहित, महामंत्री राहुल, रणधीर हैं। सम्मेलन की अध्यक्षता सतीश गुप्ता ने की। मौके पर सुधीर शर्मा, अमरनाथ श्रीवास्तव,प्रमोद कुमार रिंकी, पार्षद अभिलाषा देवी, पंकज कुमार, मनोज चौहान, सुखदेव मेहता, प्रदीप मेहता, वीरेंद्र सिंह, परवेज आलम, कमलेश मेहता, रंजीत कुमार सिंह, विमल सिंह,नरेश सिंह, विजेंद्र सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।