प्रभात तारा स्कूल
कवि सम्मेलन में छात्र छात्राओं ने सुनाईं रचनाएं
हिंदीपखवाड़ा के तहत रविवार को विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। सकरी गली स्थित प्रभु तारा स्कूल में कवि सम्मेलन में छात्र- छात्राओं ने भी रचनाओं का पाठ किया। अध्यक्षता साहित्यकार कमल नयन श्रीवास्तव ने की। कवि सम्मेलन में पंकज कुमार कर्ण, प्रणव पराग, डाॅ. आरती कुमारी, सूर्य प्रकाश मिश्र, सुनील कुमार उपाध्याय, कमलेश मिश्र, मनोज कुमार, डाॅ. अनिल कुमार शर्मा,ने रचना का पाठ किया। संचालन ब्रजेश पांडेय ने जबकि प्राचार्य मनोज उपाध्याय ने धन्यवाद ज्ञापित किया। स्वरांजलि संस्था की ओर से हिंदी अंतरराष्ट्रीय भाषा बने इसके लिए यूएनओ पर दबाव बनाए जाने पर बल दिया। यहां आयोजित संगोष्ठी की अध्यक्षता डॉ. ध्रुव कुमार ने की। उद्घाटन ब्रह्मानंद पांडेय ने किया। संयोजक अनिल रश्मि ने हिंदी की उपेक्षा पर रोष प्रकट किया। संगोष्ठी में राजा पुटू, डॉ. दिलीप कुमार, मनोज कुमार, उमेश प्रसाद, सुनीता रानी, श्वेता कुमारी, ज्योति सिन्हा ने भाग लिया। तेजस्वी संस्था की ओर से चाणक्य नगर कुम्हार में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक अनुज किशोर प्रसाद के नेतृत्व में हिंदी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए।
पटना सिटी के संकरीगली में हिन्दी दिवस पर आयोजित कवि सम्मेलन में कविता पाठ करते बेगूसराय के प्रणव पराग।