मृतक के आश्रितों को मिले न्याय
पटना सिटी | पिछलेदिनों अगमकुआं थाना क्षेत्र के टीवी टावर के पास ट्रक से कुचल कर दलित परिवार से जुड़े पांच लोगों की मौत हुई थी। इस घटना में दो की गरफ्तारी हुई है जबकि अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी बाकी है। उनकी गिरफतारी से ही मृतक के आश्रितों को न्याय मिल पाएगा। इसी को लेकर दलित स्वाभिमान मोर्चा ने बैठक कर 23 सितंबर को डीएम के समक्ष धरना दिए जाने का निर्णय लिया है। यह जानकारी अध्यक्ष शांतनु पासवान ने दी। इस को लेकर हुई बैठक में पार्षद चंद्रशेखर कुमार, गजेंद्र मांझी, निर्मल कुमार, लखन राम, उमेश सिंह चंदेल, माधव आजाद आदि शामिल हुए।