पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तुलसी मंडी में जाम से बढ़ी परेशानी

तुलसी मंडी में जाम से बढ़ी परेशानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शनिवारकी देर रात तुलसी मंडी के पास ओवर ब्रिज से ट्रक उतरने के क्रम में बीच में फंस गया। जिस कारण जाम की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई। कई पांच घंटे तक जाम की समस्या बन गई। एनएसीएच रोड जाने वाला मार्ग पूरी तरह से ठप हो गया था। जबकि शीतला माता मंदिर की ओर निकले वाले रास्ते से गुजरने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद ट्रक को बाहर निकला गया तब जाकर वाहनों का परिचालन सामान्य हुआ। ओवर ब्रिज से सड़क पर उतरने के क्रम में ट्रक ने दो दुकानों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।जाम की वजह से सीधे बाजार सुदर्शन पथ में वाहनों की लंबी कतार लगी थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि पुल के समीप पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था नहीं होने से रात में आए दिन दुर्घटनाएं होती है। प्रशासन इसको लेकर गंभीर नहीं है।