पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रक से कुचल कर अधेड़ की मौत

ट्रक से कुचल कर अधेड़ की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना सिटी | राष्ट्रीयउच्च पथ रानीपुर पैजाबा के पास शनिवार की देर रात ट्रक से कुचल कर एक अधेड़ की मौत हो गई। बाइपास थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि रात करीब 12 बजे बस चालक ने पैजाबा के पास बीच सड़क पर शव होने की जानकारी दी। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। मृतक की उम्र करीब 60 वर्ष है। शरीर पर लुंगी गंजी है। छानबीन के क्रम में यह ज्ञात हुआ कि सड़क पार करने के दौरान ट्रक ने कुचल दिया है। लोगों का कहना है कि रानीपुर पैजाबा के पास लगातार हादसे हो रहे हैं। भारी वाहन यहां से तेजी से निकलते हैं, जिस कारण पिछले दिनों एक बालक की मौत हुई थी। यहां पर पुलिस बल तैनाती की मांग लोगों ने की है।