- Hindi News
- पटना सिटी| श्रीदुर्गा माता मंदिर ट्रस्ट चुटकिया बाजार की ओर
पटना सिटी| श्रीदुर्गा माता मंदिर ट्रस्ट चुटकिया बाजार की ओर
पटना सिटी| श्रीदुर्गा माता मंदिर ट्रस्ट चुटकिया बाजार की ओर से धर्मशाला में रविवार को आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 200 से अधिक लोगों का मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण कर बीमारियों से बचाव की जानकारी दी गई। शिविर का उद्घाटन वार्ड पार्षद शेखर सिंह बुंदेला ने किया। शिविर में डा विकास सिंह, डा अनुदा सिंह, डाॅ. कृष्णा नारायण डॉ. गौरव कुमार ने मरीजों का परीक्षण किया। संचालन प्रेमनाथ ने किया। वहीं दूसरी ओर बाइपास थाना में मां वैष्णो देवी सेवा समिति की ओर से मुकेश हिसारिया के नेतृत्व में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि समीप गांव के लोगों को स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा का वितरण किया गया। शिविर में डा सुनील अग्रवाल, डाॅ. अमित, डाॅ. सुजीत अलावा समिति से जुड़े कन्हैया अग्रवाल, गोपी तुल्सियान आदि ने भाग लिया।
स्वास्थ्य शिविर में 200 लोगों की जांच