पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जाम का जंजाल खत्म, फर्राटा भरेंगी गाड़ियां

जाम का जंजाल खत्म, फर्राटा भरेंगी गाड़ियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज| पटना सिटी/ बख्तियारपुर

बहुप्रतीक्षितपटना-बख्तियारपुर फोरलेन सड़क तैयार है। सोमवार 15 सितंबर से इसपर गाड़ियां फर्राटे से दौड़ेंगी। सड़क निर्माण कंपनी सीएंडसी के सीनियर प्रोजेक्ट मैनेजेर शशि भूषण प्रसाद सिंह ने बताया कि पटना से बख्तियारपुर के बीच लगभग 50.6 किमी की यह सड़क बनकर तैयार है। 15 सितंबर से इसे आमलोगों के लिए खोल दिया जाएगा। इससे एनएच पर हर दिन लगने वाले जाम से हजारों लोगों को मुक्ति मिल पाएगी। फोर लेन के खुल जाने से हर रोज जाम के कारण सफर में लगने वाले 5 घंटे का सफर अब एक घंटे में लोग तय कर सकेंगे। ओवरलोडेड वाहनों को टॉल प्लाजा से गुजरना होगा। हालांकि सुकुलपुर के पास जमीन मालिकों द्वारा मुआवजे की मांग को लेकर विरोध किए जाने की वजह से 150 मीटर सड़क के दोनों किनारे पर निर्माण कार्य अधूरा है। रविवार को भी लोगों ने मुआवजे को लेकर हंगामा किया। इस समस्या के समाधान के लिए अधिकारी पहल कर रहे हैं।

अभीनहीं लगेगा टॉल टैक्स

सीएंडसीके सीनियर प्रोजेक्ट मैनेजेर ने बताया कि किस गाड़ी को कितना टॉल टैक्स देना होगा, इसके लिए एक सूची नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया के पास भेजी गई है। एनएचएआई से स्वीकृति जाने के बाद गाड़ियों को टॉल टैक्स देना होगा। 15 से 20 दिनों में स्वीकृति मिल जाने की उम्मीद है। प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि मंथली पास की भी सुविधा दी जाएगी।

सेंसर से पकड़े जाएंगे ओवरलोडेडट्रक

ट्रकोंको टॅाल प्लाजा से गुजरा होगा। क्षमता से अधिक वजन वाले वाहनों को पकड़ने के लिए कंप्यूटीकृत व्यवस्था की गई है। टॉल प्लाजा के पास सेंसर भी लगा है। जैसे ही क्षमता से अधिक ट्रक यहां पहुंचेगा आधुनिक तकनीक की माध्यम से कंट्रोल रूम में सूचना दर्ज रिकॉर्ड हो जाएगा। ट्रक चालक को इसके लिए फाइन भरना होगा। इसके लिए छह गेट बनाए गए हैं।

सितंबर 2011 मेंप्रारंभ हुआ था निर्माण

फोरलेनसड़क निर्माण कंपनी के एसपीएम के अनुसार 908 करोड़ की लागत से तैयार इस सड़क का निर्माण कार्य सितंबर 2011 में प्रारंभ हो गया था। इसे इस वर्ष मार्च तक तैयार होना था, परंतु जमीन अधिग्रहण को लेकर कई स्थानों पर निर्माण कार्य को बाधित किया गया। उन्होंने बताया कि फतुहा के दौलतपुर के निकट लगभग 150 मीटर सड़क का पक्कीकरण अभी भी नहीं हो पाया है, क्योंकि कुछ भूधारियों ने संबंधित जमीन का मुआवजा नहीं मिलने का आरोप लगा निर्