- Hindi News
- समूह गान प्रतियोगिता में बच्चों की भागीदारी
समूह गान प्रतियोगिता में बच्चों की भागीदारी
समूह गान प्रतियोगिता में बच्चों की भागीदारी
पटना सिटी| भारतविकास परिषद सिटी शाखा की ओर से रविवार को समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। सफल प्रतिभागियों को डॉ एसए कृष्णा डाॅ. टीपी गोलवारा ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम की रूपरेखा सचिव डाॅ. बीएन शर्मा मोहन चतुर्वेदी ने रखी। इससे पूर्व मुख्य अतिथि पुरुषोत्तम दास रस्तोगी को समाजसेवी का सम्मान प्रदान किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में कृष्ण कुमार उर्मिला मिश्र थे। कार्यक्रम में सीताराम पोद्दार, डाॅ. सुजीत मिश्र, विजेंद्र कुमार, बाई पी आजाद, सहित अन्य लोगों ने विचार रखे।