महंगाई के लिए केंद्र दोषी: कांग्रेस
पटना सिटी| कांग्रेसके प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. अशोक चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार देश की जनता को गुमराह कर सत्ता पर काबिज हुई है। बढ़ती महंगाई से देश की जनता बेहाल है। वह आज यहां सुल्तानगंज प्रखंड की ओर से राजकीय उर्दू मध्य विद्यालय में मोहम्मदपुर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भेदभाव मिटाकर पार्टी के कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जनहित में कार्य करने की जरूरत है। महानगर कार्यकारणी अध्यक्ष सुजीत कुमार सिन्हा दीपू ने कहा कि नेताओं कार्यकर्ताओं के बीच संवादहीनता को दूर किए जाने की जरूरत है। वरीय कांग्रेसी नेता राजकुमार राजन ने कहा कि नई उर्जा शक्ति के साथ कार्य किए जाने की जरूरत है। मो शमयाद मो इरशाद को सुल्तानगंज का अध्यक्ष कार्यकारी अध्यक्ष घोषित किया गया। सम्मेलन को सुबोध सिंह मंटू शर्मा, सहित अन्य ने विचार रखे।