पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पाइपलाइन का विस्तार नहीं, पेयजल संकट

पाइपलाइन का विस्तार नहीं, पेयजल संकट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एकदर्जन से अधिक मोहल्ले में पाइन लाइन विस्तार के अभाव में पेयजल संकट कायम है। लोगों को पानी के लिए सुबह होते ही भटकना पड़ता है। सुबह से चापानल कुएं पर भी भीड़ लग जाती है। पेयजल संकट झेल रहे लोगों में आक्रोश गहरा रहा है। बोरिंग पंप चलता है लेकिन फिर भी लोगों को पानी नहीं मिल पता है। समीप के मोहल्ले में पानी बर्बाद हो रहा है और दूसरे गली-मोहल्लों में लोग पानी के लिए सुबह से ही मारा-मारी करते हैं। कारण यह है कि दर्जनों मोहल्लों में पाइप लाइन का विस्तार नहीं हो सका है। पानी के लिए सुबह से ही चापानल कुएं पर भीड़ जुट जाती है। पीने के पानी भरने की आपाधापी में कहासुनी और कई बार तो मारपीट की नौबत भी जाती है। पानी के लिए भटकना लोगों की हर रोज की दिनचर्या में शुमार है।

गुलजारबाग मैदान : पानी के लिए लगी भीड़

कहां- कहां है समस्या

जल संकट से जूझ रहे मोगलपुरा के जगत नारायण सिंह, मो इरजवान, मालसलामी के दिनेश सिंह राठौर, सुनीता देवी ने कहा कि सरकार को चाहिए कि पेयजल संकट को तत्काल दूर करें क्योंकि बरसात के दिनों में कुएं के पानी के सेवन से लोग बीमार होते हैं। गर्मी बढ़ने के बाद कुआं चापानल का लेयर तेजी से नीचे जाने से समस्या गंभीर हो जाती है।

पाइपबदलने की दरकार

लोगोंका कहना है कि अधिकतर पाइप जर्जर हैं। पाइप फट कर नाले के संपर्क में हैं, गंदा पानी घरों में रहा है। जल पर्षद, पटना सिटी के कनीय अभियंता विनोद तवारी का कहना है कि जहां-जहां पाइप लाइन विस्तार की आवश्यकता है, उन स्थलों का निरीक्षण कर रिपाेर्ट तैयार की जा चुकी है। वुडको के द्वारा वहां पाइप लाइन का विस्तार किया जाना है।

बुंदेल टोली, शरीफागंज का कुछ इलाका, जमुनापुर, शहदरा, नुरूद्दीगंज के अलावा छोटी बाजार फौजदारी कुआं,मोगलपुरा, मोगलपुरा कॉलोनी, बरकत खां का अखाड़ा, शेखा रोजा सहित दर्जनों मोहल्ले हैं जहां पाइप लाइन विस्तार नहीं होने से पेयजल संकट कायम है। बेगमपुर के बड़े हिस्से में पाइप लाइन का विस्तार है लेकिन पाइप जाम है। वार्ड पार्षद शेखर सिंह बुंदेला बलराम चौधरी ने बताया कि बुडको की योजना से वंचित इलाके में पाइप लाइन का विस्तार होना है। जल पर्षद को इस संबंध में कई दफा लिखा गया है, लेकिन कार्य संतोषजनक नहीं रहा है।