- Hindi News
- तू राजाओं का राजा, यीशु तेरे जैसा कोई नहीं
तू राजाओं का राजा, यीशु तेरे जैसा कोई नहीं
यीशूमसीह तेरे जैसा है कोई नहीं.. तेरी चरणों में झुके सारा आसमान सभी महिमा गाए तेरी.. तू है राजाओं का राजा प्रभु हमारा खुदा...। इन पंक्तियों के साथ मार ग्रिगोरियस आॅर्थोडॉक्स सीरियन चर्च के स्वर्ण जयंती समारोह की शुरुआत हुई। गांधी मैदान स्थित सेंट जेवियर स्कूल में आयोजित समारोह में इंडियन आर्थोडॉक्स चर्च के सुप्रीम हेड बेसेलियस मार थोमा पॉलुस टू मुख्य अतिथि थे।
चर्चका उद्देश्य शिक्षा के जरिए समाज सेवा
उन्होंनेकहा कि गोल्डेन जुबली समारोह का मौका गौरवशाली क्षण है। पहली बार यह आयोजन पटना में हो रहा है। 1957 के बाद केरल के लोग अपने काम के लिए जहां-जहां गए, वहां चर्च बनाया। चर्च बनाने का उद्देश्य सिर्फ धार्मिक नहीं था, बल्कि चैरिटी करना और शिक्षा के जरिए समाज की सेवा करना था। शिक्षा सेवा के माध्यम से ही हम ईशु के प्रिय हो सकते हैं। वह ऐसे लोगों को बेहद पसंद करते हैं।
उन्होंने कहा- जीसस का आदेश था कि एक-दूसरे से प्यार करो, एक-दूसरे की सेवा करो। यह आज भी प्रासंगिक है। इसे सभी को आगे बढ़ाना चाहिए। लोगों की सेवा करना और एक-दूसरे से प्रेमपूर्वक व्यवहार करना सबकी ड्यूटी है। मिल-जुल कर रहने से ही समाज में खुशहाली आती है। पटना आना और यहां के लोगों का स्वागत करना बहुत अच्छा लगा। बार-बार यहां आना चाहेंगे।
समारोह के दौरान यीशू वंदना के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुआ। इसमें बिहार के अलावा रांची, बोकारो, राउरकिला, भिलाई, नागपुर, केरल आदि से आए प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। खासतौर से फादर विलियम डिसूजा, फादर शैजू फिलिप, फादर एमजे मैथ्यू, फादर बिरजेश फिलिप, शिबू सैमुअल, एमएस बिजेश आदि ने विचार रखे।
गांधी मैदान स्थित संत जेवियर स्कूल में मार ग्रिगोरियस आॅर्थोडॉक्स सीरियन चर्च के स्वर्ण जयंती समारोह में विचार रखते इंडियन आर्थोडॉक्टस चर्च के सुप्रीम हेड बेसेलियम मार थोमा पॉलुस। यीशु वंदना करतीं महिलाएं (दाएं)।