- Hindi News
- मैथिली सिनेमा के लिए हॉल नहीं मिलने पर चिंता
मैथिली सिनेमा के लिए हॉल नहीं मिलने पर चिंता
पटना | प्रदेशकांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्रा ने राजधानी में मैथिली में बनी नई सिनेमा के प्रदर्शन के लिए राजधानी में सिनेमा हाॅल नहीं मिलने पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। करीब एक दशक बाद मैथिली भाषा में फिल्म हाफ मर्डर का निर्माण हुआ है। लेकिन इसके प्रदर्शन के लिए राजधानी का कोई सिनेमा हॉल और डिस्ट्रीब्यूटर तैयार नहीं है।
प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा कि यह मैथिली के प्रति दुराग्रहपूर्ण मानसिकता का परिचालक है। उन्होंने कहा कि फिल्म के निर्माता-निर्देशक रामनाथ झा तीन अक्टूबर को राजधानी में इसके प्रदर्शन करना चाहते हैं। लेकिन पटना में सिनेमा हॉल उपलब्ध नहीं होने के कारण मजबूरी में इसका प्रदर्शन दरभंगा या मधुबनी में किया जाएगा। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने सरकार और समाज से क्षेत्रीय भाषा में बनने वाली इस फिल्म को प्रोत्साहित करने की मांग की है। फिल्म में बिहार के कलाकारों ने काम किया है। साथ इसके गीतों को बालीवुड के नामचीन गायकों ने आवाज दिया है। इसमें उदित नारायण, शान, रवीन्द्र जैन, कुमार शानू, कविता कृष्णमूर्ति शामिल हैं।