सकारात्मक सोच से मिलेगी बेहतर शिक्षा
पटना| योग्यशिक्षक, स्वच्छ वातावरण एवं सकारात्मक सोच से शिक्षा का स्तर सुधरेगा। ये बातें सेंट जेवियर्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन पटना में आयोजित एक राष्ट्रीय सेमिनार में प्रो. बीएन पांडा ने कही। प्रो. पांडा राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान और उच्चत्तर शिक्षा में गुणात्मक वृद्धि विषय पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि नैक के अनुसार हमारे देश में 62 फीसदी विश्वविद्यालय तथा 90 फीसदी महाविद्यालय सामान्य स्तर से बहुत नीचे हैं। इन शिक्षण संस्थानों में विकास के लिए प्रणाली में सुधार की आवश्यकता है। एशियन डेवलपमेंट रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ पटना के डॉ. प्रभात घोष ने कहा कि भारत के साथ विश्व के कई विकासशील देशों में उच्चतर शिक्षा के लिए समस्याओं का निवारण जरूरी है। डॉ. मधू सिंह ने बताया कि इस संगोष्ठी में 130 प्रतिभागियों ने भाग लिया है। इस अवसर पर प्रो. प्रीति सिन्हा, प्रो. मधू सिंह, डॉ. इग्नासियस तोपनो, प्रो. आरएनआर मजुमदार, दीप कुमार, सुशील कुमार, विजयश्री, रोजलिन जेरी आदि उपस्थित थे।