ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचला, मौत
मोकामा। एनएच31 पर सुल्तानपुर गांव के पास ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचल दिया। बाइक पर दो लोग सवार थे और दोनों हाथीदह से पटना जा रहे थे। ट्रैक्टर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल दोनों बाइक सवार युवकों को मोकामा रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां एक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मनीष साहनी के रूप में की गई है। मनीष साहनी ही बाइक चला रहा था। मृतक मनीष साहनी मुजफ्फरपुर जिला के नकपैली गांव का रहने वाला था। घायल धनंजय ने बताया कि काम के सिलसिले में दोनों हाथीदह के कन्हैया सिंह के यहां गए थे। वापसी के दौरान पटना जाने समय ट्रैक्टर ने सामने से धक्का मार दिया। मोकामा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मोकामा थानाध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद ने बताया कि ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है। मृतक मनीष के परिवार वालों को सूचना दे दी गई है। घायल धनंजय छपरा जिला के सोनपुर चौसिया का रहने वाला है। दनियावां|दनियावां-हिलसाएनएच 4 पर दनियावां छिलका के समीप 25 वर्षीय अशोक पासवान की मौत अज्ञात वाहन के टक्कर से हो गई। वह प्रखंड के सरथुआ गांव का निवासी था।