पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्मार्ट सिटी का...

स्मार्ट सिटी का...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्मार्ट सिटी का...

त्रिपुरारिमोहन प्रसाद जैसे धुरंधरों के फ्लैट स्मार्ट पटना में बनेंगे और उनकी नीलामी की भी नौबत आएगी अथवा नहीं, यह तो उन लोगों की स्मार्टनेस पर निर्भर करेगा लेकिन बोरिंग रोड की कार पार्किंग में उस विशाल गड्ढे के बिना क्या मज़ा आएगा जिसमें पूरी कार शीर्षासन करने लगती है और सवार भी घायल नहीं होते! स्मार्ट सिटी में नगर बस भी एक सौ किमी की रफ्तार से दौड़ेगी। फिर भला नगर बस में छोटी-बड़ी कारों, कारों में ऑटो, ऑटो में रिक्शों, रिक्शों में साइकिलों की जो रेलमपेल जगह-जगह जाम में दिखती है उसके बिना पटनावासियों का समय कैसे कटेगा? यहां तो मजे तब हैं जब गाड़ी बीच सड़क पर खड़ी करके पान-सुर्ती खा लो और ट्रैफिक सिपाही जी को भी चुटकी थमा दो। जाम जब खुलेगा, तब निकल लेंगे। स्मार्ट सिटी में थूकिएगा भी तो हज़ारों रुपए जुर्माना लगेगा। फिर, वहां ठेला-खोंचा-रेहड़ी ऐन सड़क पर कैसे लगेंगे और नहीं लगेंगे तो हम आधी सड़क छेक कर खरीदारी कैसे करेंगे? रिक्शे कहां चलेंगे और कहां खड़े होंगे? ऑटो वालों को सारा रास्ता रोकने का मौका नहीं मिलेगा और पड़ाव की बंदोबस्ती पर वे हड़ताल कैसे कर पाएंगे? यह भी कि तब मेयर और नगर आयुक्त की जुबानी जंग के चटखारे हमें नहीं मिलेंगे और सब चकाचक हो जाएगा तो हाई कोर्ट किसे डांट सुनाएगा! सोचिए कि स्मार्ट सिटी से आम जीवन के कितने सारे कार्य-व्यापार और कितने गरीब-गुरबे बाहर हो जाएंगे। उनकी रोजी-रोटी का क्या होगा? अच्छा है कि बिहार में पीपीपी मोड में निवेश करने के लिए कोई बड़ी पार्टी तैयार नहीं होगी। यह शहर बिना सीवर-नाली जलजमाव के साथ, जहां-तहां पड़े कूड़े के साथ, अवैध निर्माणों और अतिक्रमणों के साथ, तमाम देशज अल्हड़पन के साथ मजे से चल रहा है। इसे अपनी ही तरह चलने दीजिए और अपने स्मार्ट सिटी कहीं और बना लीजिए। यह सिटी चाहे जैसा हो, हमारे पटना में स्मार्ट लोगों की कतई कमी नहीं है।

मणिपुरएनआईटी में...

एनआईटीमणिपुर में पिछले तीन महीनों में बिहारी छात्रों के साथ दूसरी बार मारपीट की घटना के बाद दूसरे राज्यों से आए सभी विद्यार्थियों में डर है। वे इस कदर डरे हुए हैं कि किसी हाल में उस कैंपस से भागने को बेचैन है।

शेरघाटीके जज...

इससंबंध में रंजीत उर्फ रकीबुल की प|ी तारा शाहदेव के बयान पर हिंदपीढ़ी थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। रंजीत उर्फ रकीबुल द्वारा