जंतर-मंतर पर प्रदर्शन 25 काे
पटना| युवाकांग्रेस के कार्यकर्ता 25 सितंबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पूरे देश के युवा कांग्रेसी दिल्ली कूच करेंगे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी सरकार से उनके सौ दिनों के कामकाज का हिसाब मांगेंगे। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कुमार आशीष ने दी।