पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मानव तस्कर पकड़वा सकते हैं कुली

मानव तस्कर पकड़वा सकते हैं कुली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना| दानापुररेल मंडल के डीआरएम एनके गुप्ता ने कहा कि मानव तस्करी के मामले रेलवे स्टेशनों पर अक्सर सामने आते हैं। कुलियों की चप्पे-चप्पे पर नजर होती है। शक होने पर मानव तस्कर को वे आसानी से पकड़ सकते हैं। वे मंगलवार को पटना जंक्शन के पास एक होटल में कुलियों के लिए आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस मौके पर सीनियर डीसीएम अमिताभ प्रभाकर, गृह विभाग के सचिव आलोक राज, राज्यवर्द्धन शर्मा, रामदेव प्रसाद, अनिता सिन्हा आदि ने विचार रखे।