पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्र गया था मुंबई घूमने पुलिस परिजन रहे बेहाल

छात्र गया था मुंबई घूमने पुलिस परिजन रहे बेहाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीडी पब्लिक स्कूल का छात्र

बीडीपब्लिक स्कूल के नौंवी का छात्र सौरव कुमार 27 अगस्त को पटना से घूमने मुंबई चला गया। बुद्धा कॉलोनी थाने में उसके गुमशुदगी और बाद में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस परिजन बेहाल थे कि अचानक मंगलवार को सौरव पटना पहुंच गया। वह पटना में दुजरा, राजेन्द्र घाट में दादा नंदलाल प्रसाद के साथ रहकर पढ़ाई करता है। उसके पिता अशोक कुमार और परिजन पूर्णिया में रहते हैं। अशोक का पूर्णिया में बिजनेस है।

सौरव ने पुलिस काे बताया कि स्कूल जाने की बजाय 27 अगस्त को वह पटना स्टेशन पहुंचा और ट्रेन पकड़कर आरा चला गया। वहां उसने तीन दिनों तक ऑटो में खलासी का काम किया। इसके एवज में उसे ऑटोचालक से दो सौ रुपए मिला। फिर वहां से वह वाराणसी गया और चार दिन मजदूरी कर पैसे जुटाए फिर मुंबई चला गया।

हॉस्टल संचालक के साथ फरार छात्रा पटना पहुंची

कदमकुआंथाना इलाके के बहादुरपुर में र्ल्स हॉस्टल संचालक अभिराज के साथ फरार छात्रा मंगलवार को पटना पहुंच गई। थाने में उसने कहा कि वह अभिराज के साथ शादी रचा चुकी है। वह 5 अगस्त को हॉस्टल संचालक के साथ फरार हुई थी। छात्रा, अभिराज के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करती है। थानेदार ने बताया कि छात्रा के परिजनों ने उसके गुमशुदगी और फिर अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने कहा कि अभिराज का सुराग लगाया जा रहा है।