- Hindi News
- कृषि संयंत्र में निवेश को चीनी कंपनियां इच्छुक
कृषि संयंत्र में निवेश को चीनी कंपनियां इच्छुक
चीनीकंपनियाें ने बिहार में निवेश करने में दिलचस्पी दिखाई है। उनकी रुचि सौर ऊर्जा, खाद्य प्रसंस्करण, कृषि यंत्र उत्पाद, मशीनरी उत्पादन और आधारभूत संरचना निर्माण क्षेत्र में है। दरअसल, चीन के वाणिज्य मंत्रालय द्वारा सियामेन में अायोजित चाइना इंटरनेशनल फेयर फॉर इंवेस्टमेंट एंड ट्रेड में भाग लेकर वापस आने के बाद उद्याेग मंत्री डॉ. भीम सिंह अपने कार्यालय में मंगलवार को पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दे रहे थे।
उन्होंने कहा- कंपनियों के प्रतिनिधियों का कहना था कि अगर बिहार में जमीन की उपलब्धता और सिंगल विंडो सिस्टम अच्छी तरह काम करने लगे, तो निवेश की सोच सकते हैं। वह मुख्यमंत्री से मिलकर चीन के निवेशकों की रुचि से उन्हें अवगत कराएंगे। वहीं प्रधान सचिव ने बताया कि संघाई काउंसिल फॉर प्राेमोशन ऑफ इंटरनेशनल ट्रेड के महासचिव झाओ जियांडॉग से मिलकर निवेश पर चर्चा की गई। संघाई के भारतीय कांउसिलेट जनरल नवीन श्रीवास्तव से मिलकर बिहार में निवेश में वृद्धि के लिए उनसे प्रयास करने का अाग्रह किया गया।