पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘अपना घर’ की बाथरूम का ग्रिल तोड़ कर भागा किशोर

‘अपना घर’ की बाथरूम का ग्रिल तोड़ कर भागा किशोर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एफआईआर दर्ज

‘अपनाघर’ की बाथरूम की खिड़की का ग्रिल तोड़ कर एक किशोर अर्जुन राय (बाल मजदूर) फरार हो गया। बीते 11 सितंबर को पटना जंक्शन गोलंबर के समीप सर्वोत्तम होटल की चेकिंग में श्रम विभाग का धावा दल अर्जुन को बाल मजदूर कहते हुए ले गया था। होटल मालिक अशफाक खान को बाकायदा मुआवजा आदि से जुड़ी नोटिस भी दिया गया था। बाद में नियमानुसार अर्जुन को समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित पुनाईचक स्थित ‘अपना घर’ पहुंचा दिया गया। सूत्रों के मुताबिक अगले ही दिन वह शौच करने के बहाने बाथरूम गया और उसमें लगी खिड़की के ग्रिल को तोड़ कर चंपत हो गया। बाद में इसका पता चलने पर अपना घर के अधीक्षक की ओर से शास्त्रीनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। वह सीतामढ़ी जिले के जयनगर का मूल निवासी है।

अहमसवाल, किसकी लापरवाही : अपनाघर की सुरक्षा के लिए बाकायदा गार्ड तैनात हैं। फिर फरारी कैसे हुई? मंगलवार को जिला बाल कल्याण समिति की सदस्य संजू सिंह ने घटना पर आश्चर्य लापरवाही से इनकार करते हुए कहा कि अर्जुन के घरवालों को जानकारी दी गई थी। हो सकता है कि वह घरवालों के साथ नहीं जाना चाहता हो इसलिए भाग गया।

बेटेकी तलाश में भटक रहे पिता : अर्जुनके पिता अनिल राय सीतामढ़ी से पटना पहुंचे पर चार दिनों के बाद भी मंगलवार तक बेटे का मुंह देखने के लिए तरस रहे हैं। एक तरफ होटल मालिक दंग हैं, दूसरी ओर अनहोनी की आशंका से पिता अनिल सहमे हुए हैं।