बदले गए 10 सहायक विद्युत अभियंता
तबादला
साउथबिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने मंगलवार को 4 सहायक विद्युत अभियंताओं एवं नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने 6 सहायक विद्युत अभियंताओं का ट्रांसफर किया है।
कंपनी ने सासाराम के सहायक विद्युत अभियंता (टेक्निकल) निखिल कुमार को मुंगेर का सहायक विद्युत अभियंता, नवादा सब डिविजन में पदस्थापित सहायक विद्युत अभियंता अनिल कुमार भारती को नवादा सप्लाई का कार्यपालक अभियंता, राजगीर डिविजन के सहायक विद्युत अभियंता (प्रोजेक्ट) काशिफ रहमान को (रेवेन्यू) सहायक अभियंता, नवादा के कार्यपालक अभियंता मनोज कुमार चौधरी को गया एरिया को प्रोजेक्ट सुपरविजन इंचार्ज बनाया है। इसी तरह नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने हेड क्वार्टर में पदस्थापित सहायक विद्युत अभियंता (रेवेन्यू) अनुराधा को आरएपीडीआरपी का सहायक विद्युत अभियंता, हाजीपुर के सहायक विद्युत अभियंता (प्रोजेक्ट) छरविंदर प्रसाद को खगड़िया का सहायक विद्युत अभियंता (रेवेन्यू), झंझारपुर के सहायक विद्युत अभियंता (प्रोजेक्ट) ज्योति प्रकाश को हाजीपुर डिविजन का सहायक विद्युत अभियंता (प्रोजेक्ट), हेडक्वार्टर सहायक विद्युत अभियंता (आरएपीडीआरपी) चंदन कुमार को दलसिंहसराय का सहायक विद्युत अभियंता (रेवेन्यू), हेडक्वार्टर सहायक विद्युत अभियंता (टेक्निकल) प्रशांत कुमार पंडित को झंझारपुर का सहायक विद्युत अभियंता (प्रोजेक्ट),दलसिंहसराय के सहायक विद्युत अभियंता (प्रोजेक्ट) प्रतिमा कुमारी को हेडक्वार्टर सहायक विद्युत अभियंता (टेक्निकल) बनाया है।