पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एमसीआई टीम के साथ डॉक्टरों की बकझक

एमसीआई टीम के साथ डॉक्टरों की बकझक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीएमसीएच

मेडिकलकाउंसिल आफ इंडिया की दो सदस्यीय टीम पीएमसीएच का निरीक्षण करके चली गई पर जाते-जाते हड्डी विभाग में शिक्षक की कमी बता दी। यह कमी भी नहीं होती। पर हड्डी विभाग के एक शिक्षक के साथ टीम की बकझक हो गई। आरोप है कि इससे नाराज टीम ने शिक्षक का डिक्लेरेशन फॉर्म भी फाड़ दिया।

हड्डी विभाग के एक शिक्षक लगातार पीएमसीएच में कार्यरत थे। बीच में उनका तबादला सरकार ने बेतिया कर दिया था। फिर वे वापस पीएमसीएच में चले आए थे। इस बात को टीम जानना चाहती थी पर उनका कहना था कि वे लगातार पीएमसीएच में ही कार्यरत हैं। टीम को उनके तबादले के कागजात से जानकारी मिल गई थी। इसी को लेकर टीम के साथ बकझक हो गई और एमसीआई टीम ने विभाग में फैकल्टी की कमी दिखा दी। मंगलवार को इसकी पुष्टि प्राचार्य डॉ. एसएन सिन्हा ने की। उन्होंने बताया कि बाकी कमियों की भरपाई होने से टीम संतुष्ट थी। अन्य फैकल्टी से भी टीम संतुष्ट दिखी।

डॉ. सिन्हा के मुताबिक इसी बकझक के चलते टीम ने हड्डी विभाग में एक शिक्षक की कमी दिखा दी है। बाकी सबकुछ ठीक-ठाक रहा। एमसीआई की टीम सोमवार को पीएमसीएच का निरीक्षण करने आई थी। पीएमसीएच में एमबीबीएस की 50 सीट बढ़ी है।