पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"आर.ब्लॉक से खत्म कराऊंगा धरना प्रदर्शन\'

\"आर.ब्लॉक से खत्म कराऊंगा धरना-प्रदर्शन\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजधानीकी ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लेने के लिए ट्रैफिक एसपी प्राणतोष कुमार दास मंगलवार को भी निकले। इस दौरान वे पटना जंक्शन गोलंबर होते हुए जीपीओ गोलंबर पहुंचे। इन दोनों गोलंबरों के बीच ट्रैफिक की रफ्तार धीमी दिखी। वे गाड़ी से उतरे और फुटपाथ दुकानदारों से कहा, बाबू सड़क से 10-15 फीट पीछे हट जाओ। सबको आराम होगा। अगर नहीं मानोगे तो कार्रवाई करनी पड़ेगी। फुटपाथ दुकानदारों ने कहा, ठीक है सर। उन्हें दैनिक भास्कर ने जब बताया कि धरना-प्रदर्शन को लेकर जब आर.ब्लॉक गेट बंद हो जाता है तो शहर के सेंट्रल एरिया की यातायात पूरी तरह चरमरा जाती है। इस पर उन्होंने भरोसा दिलाया कि आर.ब्लॉक से धरना-प्रदर्शन समाप्त कराने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दूंगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए सीएम से लेकर वरीय अधिकारियों से मिलकर प्रस्ताव रखूंगा।

शहर के दूसरे इलाकों राजाबाजार, राजापुर पुल, पाटलिपुत्र गोलंबर, अल्पना मार्केट, बेरिंग रोड चौराहा का भी उन्होंने जायजा लिया। जाम तो नहीं था लेकिन सड़क पर वाहन पार्किंग होने की वजह से वाहन चालकों को दिक्कत हो रही थी। ट्रैफिक एसपी ने ऑटोचालकों से कहा, जहां-तहां गाड़ी लगाएंगे तो जुर्माना देना पड़ेगा। शाम में फिर वे इन्हीं इलाकों में गए तो देखा कि यातायात की स्थिति कुछ बेहतर थी।