पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नक्सलियों तक पहले भी पहुंचा था बुलेटप्रूफ जैकेट

नक्सलियों तक पहले भी पहुंचा था बुलेटप्रूफ जैकेट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कहीं बड़ी वारदात की साजिश तो नहीं थी ?

नक्सलियोंको बुलेट प्रूफ जैकेट की सप्लाई मामले में गिरफ्तार मो.शम्स और सेना के रिटायर्ड सूबेदार राजीव सिंह से पटना में लंबी पूछताछ के बाद जांच एजेंसियों को कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। सूत्रों के अनुसार जांच एजेंसियों को ऐसे सुराग मिले हैं कि यह जैकेट जम्मू-कश्मीर से लाया गया था। कहा जा रहा है कि इस नेटवर्क में कई लोग शामिल हैं और पहले भी एक बार नक्सलियों को बुलेट प्रूफ जैकेट की सप्लाई की गई थी। गोली और मैग्जीन भी नक्सलियों तक पहुंचाए जाने की बात कही जा रही है। मामले में जांच चल रही है।

राजीवके संपर्कों की तलाश जारी

आर्मीइंटेलीजेंस की टीम रिटायर्ड सूबेदार राजीव कुमार सिंह के बारे में पता करने में जुट गई है। उसका वेरिफिकेशन किया जा रहा है। सेना से रिटायर होने के बाद वह किन लोगों के संपर्क में रहा। उसका नेटवर्क क्या है। बुलेट प्रूफ जैकेट हासिल करने में आखिर कौन लोग उसकी मदद कर रहे हैं। संभव है इस मामले में कुछ और गिरफ्तारियां की जाएंगी। गया से गिरफ्तार मो.शम्स और नवीनगर से पकड़ा गए सेना के रिटायर्ड सूबेदार राजीव से पटना के बीएमपी में कई घंटे तक पूछताछ की गई। आईबी की टीम ने दोनों से अलग-अलग पूछताछ की है। सूत्रों के अनुसार आईबी की इनपुट थी की बुलेट प्रूफ जैकेट नक्सली कमांडर संदीप के लिए सप्लाई की जानी थी। आईजी(ऑपरेशन) सुशील एम.खोपड़े ने मंगलवार को बताया कि दोनों को गया पुलिस को सौंप दिया गया है। चूंकि उनकी गिरफ्तारी गया में हुई है लिहाजा केस भी गया में ही दर्ज किया गया है।