पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छेड़खानी का विरोध करने पर पिता को पीटा

छेड़खानी का विरोध करने पर पिता को पीटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना| छेड़खानीको विरोध का बदला लेने के लिए तीन-चार लफंगों ने मंगलवार को छात्रा के पिता के साथ मारपीट की। घटना पत्रकारनगर थाना इलाके के मुन्नाचक में मंगलवार को हुई। मारपीट करने वालों में स्थानीय राहुल समेत अन्य शामिल थे। पिता ने राहुल अन्य के खिलाफ पत्रकारनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी है। दरअसल राहुल उसके साथियों ने छात्रा के साथ कुछ दिनों पहले छेड़खानी की थी। इसी बीच पिता स्थानीय लोगों ने लफंगों की धुनाई कर दी थी। इसी का बदला लेने के लिए इन लोगों ने मारपीट की। दरअसल जमुई के रहने वाले छात्रा के पिता गांव से चावल दाल लेकर ट्रेन से राजेंद्रनगर टर्मिनल पहुंचे। वहां से वे रिक्शा लेकर मुन्नाचक स्थित घर जाने लगे। इसी बीच राहुल तीन अन्य शोहदों ने घेर लिया। फिर मारपीट करने लगे।