पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नेट पीएचडी नहीं हैं तब भी करें आवेदन

नेट-पीएचडी नहीं हैं तब भी करें आवेदन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अगरआप नेट उत्तीर्ण नहीं हैं। पीएचडी भी नहीं की हैं। ऐसे में भी विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं। बशर्ते आप स्नातकोत्तर में 55 फीसदी अंक से उत्तीर्ण हैं। अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग को इसमें पांच फीसदी की छूट दी गई है। शर्त यह है कि दिसंबर, 2014 में होने वाला नेट आपको उत्तीर्ण होना होगा। तभी बीपीएससी साक्षात्कार के लिए बुलाएगा।

शिक्षा मंत्री वृशिण पटेल ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। बीपीएससी ने 3364 विवि शिक्षकों की नियुक्ति के लिए 20 नवंबर तक आवेदन मांगा है। मंत्री ने कहा- बीपीएससी ने विज्ञापन में नेट उत्तीर्ण होने की अनिवार्यता से सिर्फ उन्हीं को राहत दी गई है, जो यूजीसी 2009 के रेगुलेशन के तहत पीएचडी हैं। बिहार में यह रेगुलेशन नवंबर 2012 में लागू हुआ था। शेषपेज|10 पर



नेट-पीएचडी नहीं...



इसलिएइससे पीएचडी करने वाले बिहार में नहीं के बराबर हैं। इसलिए नई राहत अभ्यर्थियों को दी गई है। ताकि जो नेट नहीं हैं, उन्हें एक और मौका मिल सके। हालांकि इस फैसले से नियुक्ति में देर होने की संभावना है। नेट का रिजल्ट तीन-चार माह बाद आएगा। इस तरह अगले साल मई के पहले साक्षात्कार नहीं लिया जा सकेगा।