पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मूर्ति विसर्जन करने जा रहे दो गुटों में मारपीट

मूर्ति विसर्जन करने जा रहे दो गुटों में मारपीट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना| गंगानदी में भगवान विश्वकर्मा का मूर्ति विसर्जन करने जा रहे दो गुटों में मारपीट हो गई। गुरुवार की देर रात गांधी मैदान थाना के पास करगिल चौक पर हुई इस घटना में दो-तीन लोग घायल हो गए। हालांकि सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस के साथ ही इन लोगों ने धक्कामुक्की कर दी। पुलिस ने दो युवकों को मौके से पकड़ लिया। दरअसल मंदिरी के दो पूजा समितियों के युवक रात में मूर्ति का विसर्जन करने जा रहे थे। संयोग से करगिल चौक के पास दोनों एक समय पर पहुंचे। पहले निकलने के चक्कर में विवाद हुआ।