पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रेन डकैती का प्रयास, असलहों के साथ 4 गिरफ्तार

ट्रेन डकैती का प्रयास, असलहों के साथ 4 गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्रैक पर बाइक छोड़ भागा चालक, दुर्घटना से बची राज्यरानी एक्सप्रेस

3050डाउन अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस में एस्कार्ट पार्टी की सजगता से ऐन वक्त पर ट्रेन डकैती होते-होते बच गई। एस्कार्ट पार्टी ने चलती ट्रेन में ही दो डकैतों को धर दबोचा।

घटना के सिलसिले में अब तक चार लोगों की गिरफ्तारी और काफी मात्रा में असलहे कारतूस बरामद किए गए हैं। एडीजी केएस द्विवेदी के निर्देशानुसार आरा जंक्शन पर बुधवार की रात विशेष अभियान चलाया जा रहा था। आधी रात को डाउन अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस जंक्शन पर रुकने के बाद जैसे ही खुली, डकैत पीछे की जनरल बोगी में चढ़ गए। एस्कार्ट पार्टी के जवान भी उनकी संदिग्ध गतिविधियों को भांप उस बोगी में सवार हो गए। डकैतों ने यात्रियों को लूटने के लिए जैसे ही पिस्तौल निकाला, जवानों ने दो को गिरफ्त में ले लिया। बाकी डकैत भाग निकले। जवान मौलाबाग, आरा के मो सद्दाम, पिता मो कलाम टाउन थाने के मझौंवा निवासी राजा यादव उर्फ दुदून को गिरफ्तार कर दानापुर लेते गए। इनके पास से तीन पिस्तौल, एक रेगुलर पिस्तौल, थ्री फिफ्टीन के तीन लोडेड दो पास में जिंदा कारतूस बरामद किया। गुरुवार को आरा जीआरपी थानाध्यक्ष विजय कुमार सिंह टाउन इंस्पेक्टर पीके झा के नेतृत्व में छापेमारी कर मौलाबाग के आलोक कुमार, पिता रामेश्वर सिंह मुफस्सिल थाने के बखरिया निवासी प्रिंस कुमार, पिता स्व दिनेश सिंह को गिरफ्तार किया। इन लोगों ने बताया कि डकैती की योजना रमना मैदान में बनी थी।

बख्तियारपुर। खुसरुपुर-करौटास्टेशन के बीच हिदायतपुर गांव के पास गुरुवार को पटना सहरसा राज्यरानी एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त होते-होतं बच गई। जानकारी के अनुसार पटना से सहरसा जा रही ट्रेन ज्योंही हिदायतपुर गांव के पास पहुंची ट्रैक पर एक बाइक खड़ी थी। जब तक ट्रेन का चालक कुछ समझता तब तक ट्रेन बाइक से टकरा गई। रेलवे सूत्रों की मानें तो बाइक इंजन को नुकसान पहुंचा सकता था। इससे गाड़ी दुर्घटना ग्रस्त हो सकती थी। बाइक सवार रेल पटरी पार कर रहा था। इस बीच ट्रेन देखकर घबराहट में वह बाइक को पटरी पर छोड़ कर भाग निकला। घटना के बाद ट्रेन बख्तियारपुर स्टेशन पर 15 मिनट खड़ी रही। रेलवे सुरक्षा बल के निरीक्षक प्रभारी एच आर त्रिपाठी ने बताया कि बाइक चालक का पता लगाया जा रहा है। उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फुलवारीशरीफ/पुनपुन। परसाबाजारस्टेशन पर एक अधेड़ व्