पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दानापुर में पत्थर से सिर कुचल युवक की हत्या

दानापुर में पत्थर से सिर कुचल युवक की हत्या

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तुरहाटोलीमें गुरुवार सुबह एक युवक का सिर पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी गई। शव तुरहाटोली स्थिति पावरहाउस के पीछे एक नाले से मिला। मौके पर खून सने दो बड़े पत्थर के टुकड़े बरामद हुआ है।

मृतक की पहचान हाथ पर गुदे नाम और कपड़ों के आधार पर सोनपुर के मुरथान निवासी सुधेश्वर कुमार ओझा को रूप में हुई है। परिजनों ने शाहपुर थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। मृतक अपनी प|ी मंजू देवी और तीन वर्षीय बेटी के साथ मुबारकपुर में किराए के मकान में रहता था। परिजनों ने बताया कि मृतक राज मिस्त्री का काम करता था। चार वर्ष पूर्व मृतक ने आनंदबाजार निवासी पारस साव की बेटी मंजू देवी से प्रेम विवाह किया था। मंजू देवी की यह दूसरी शादी है। परिजनों ने बताया कि वह नशे का आदि था और प|ी से उसके अच्छे संबंध नहीं थे। वह चोरी के मामले में पहले भी जेल जा चुका था। शाहपुर थानाप्रभारी आरके तिवारी बताया कि मृतक के भांजे ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।

युवक की मौत: मनेर। छितनावापूल के पास अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल सवार युवक को कुचल दिया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। घटना बुधवार दोपहर की है। मृतक शाहपुर निवासी धनपत राय का बेटा विकास था।

फतुहा। जगदम्बास्थान के पास फोरलेन पर बुधवार रात अज्ञात वाहन की चपेट में अाने से बाइक सवार की मौत गई। मृतक पिताम्बरपुर निवासी मुंशी राय का बेटा राजेश उर्फ बैलगाड़ी (28) वर्ष था। वह अपनी ससुराल से घर लौट रहा था। इस बीच अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पटना में निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं भिखुआ गांव निवासी रोहण प्रसाद को फोरलेन पर टेंपो ने धक्का मार दिया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया उसे निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है।

सड़क दुर्घटना में युवक की जान गई

पइन में डूबने से मौत

मसौढ़ी। मनकीपरगांव में बुधवार सुबह पइन में नहाने गए पांच वर्षीय एक बालक की डूबकर मौत हो गई। कारू राम का बेटा नीरज कुमार गांव के कुछ लोगों के साथ नहाने गया था। जब सभी नहाकर घर वापस जा रहे थे तो उसका कपड़ा पइन किनारे पड़ा देखकर लोगों ने उसकी खोजबीन की। पइन में अधिक पानी होने से उसे बचाया नहीं जा सका।

दुल्हिनबाजार। तीनवर्षीय बेटा और अपनी प|ी को जिंदा जलाने के मा