पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ममता हत्याकांड का खुलासा: तीन गिरफ्तार

ममता हत्याकांड का खुलासा: तीन गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना|किदवईपुरी, आदर्शकॉलोनी में सरेशाम ममता सिंह की हत्या की गुत्थी पटना पुलिस ने सुलझा ली है। जिस रवि के गिरफ्तारी का पुलिस का इंतजार था वह पूरी होने के बाद पूरी कहानी साफ हो चुकी है। हालांकि पुलिस गुरुवार को इस पर कुछ भी कहने से साफ इनकार कर गयी। लेकिन पुलिस सूत्रों से मिली सूचना के मुताबिक इस हत्याकांड की साजिश ममता के गांव का उपेंद्र कुमार है। जिसे ममता ने रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 5 लाख रुपए जमीन बेच कर दिए थे। उपेंद्र ने उसे रास्ते से हटाने के लिए हरेराम पासवान से संपर्क किया। हरेराम पटना में दो अपहरणकांड का आरोपी भी है। ममता की 1 सितंबर को सरेशाम धारदार हथियार से काट कर हत्या की गयी थी।