- Hindi News
- प्रेमी की हत्या, प्रेमिका का चाचा गिरफ्तार
प्रेमी की हत्या, प्रेमिका का चाचा गिरफ्तार
पटना| प्रेमीराहुल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने प्रेमिका के चाचा उदय सिंह को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। 27 जून की रात गौरीचक थाना के दौलतपुर में हुई हत्या के बाद उदय फरार था। वह गिरफ्तारी से बचने के लिए गांव से फरार होकर वैशाली में जा कर रह था। आईटीआई छात्र राहुल के पिता राकेश कुमार ने प्रेमिका के पिता अभय सिंह, भाई रौशन गोविंदा के साथ सुरेश, महेन्द्र सिंह, निर्भय सिंह, उदय सिंह, वीरेंद्र सिंह गुलशन कुमार पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। अभय, पुलिस लाइन का सिपाही फरार है। 27 जून को प्रेमिका ने राहुल को घर पर बुलाया। प्रेमिका के सामने ही उसे गोली मार दी गई थी।