पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नवरुणा अपहरण मामले का खुलासा जल्द

नवरुणा अपहरण मामले का खुलासा जल्द

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना| सीबीआईमुजफ्फरपुर के चर्चित नवरुणा अपहरण कांड के खुलासे के करीब पहुंच गई है। उम्मीद है कि बहुत जल्द मामले का पर्दाफाश होगा। सीबीआई मुजफ्फरपुर के कुछ सफाईकर्मियों का पॉलीग्राफ टेस्ट हो रहा है। सफाईकर्मी एक निजी संस्था से जुड़े हैं। नाबालिग नवरुणा 2012 से ही मुजफ्फरपुर स्थित अपने घर से रहस्यमय ढंग से लापता है। उसके परिजनों ने उसके अपहरण की आशंका जताई है। मामले के पीछे संपत्ति विवाद को भी कारण बताया गया। नवरुणा के अपहरण की घटना के कुछ दिन बाद उसके घर से पास के नाले से कुछ हडि्डयां मिली थीं। पीएमसीएच में हडि्डयों की जांच के बाद यह कहा गया कि वह 13-14 साल की किसी लड़की की ही हैं। लेकिन, वह किसकी हडि्डयां थीं इसपर सस्पेंस रहा। बाद में सीबीआई ने उसकी फॉरेंसिक और डीएनए टेस्ट करवाया। फिलहाल, रिपोर्ट का खुलासा नहीं किया गया है।