पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिहार आकर देखें पयर्टन में हैं कितनी संभावनाएं

बिहार आकर देखें पयर्टन में हैं कितनी संभावनाएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना| पयर्टनमंत्री डॉ. जावेद इकबाल अंसारी ने गुरुवार को दिल्ली में बिहार पर्यटन की ब्रांडिंग की। उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने कई योजनाएं बनाई हंै। दिल्ली के मौर्या लोक होटल में एसोचैम द्वारा बुद्ध पर्यटन पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में बिहार का पक्ष रखते हुए पर्यटन मंत्री ने कहा कि बिहार सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से 26 से 28 सितंबर को बोध गया में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध समागम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें भारत सहित 33 देशों के लगभग 300 प्रतिनिधि भाग लेंगे। घरेलू एवं अतंरराष्ट्रीय टूर और ट्रेवल एजेंसी आमंत्रित किया पयर्टन मंत्री डॉ जावेद इकबाल अंसारी ने घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय टूर एवं ट्रेवल एजेंसी को बिहार आने का निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि बिहार में पिछले दस सालों मंे बहुत कुछ बदल गया है।