पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बहाली में गड़बड़ी पर हंगामा

बहाली में गड़बड़ी पर हंगामा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिहटा| एकसप्ताह पूर्व रेफरल अस्पताल बिहटा में आशा फैसिलेटर की बहाली में गड़बड़ी की जांच करने गुरुवार को पटना की एसीएमओ डॉ. सरोज सिंह पहुंची। चिकित्सा प्रभारी डॉ. शशिकला ने एसीएमओ के सामने सफाई दी। लेकिन इस बीच एसीएमओ चिकित्सा प्रभारी की बात सुनकर भड़क उठी। आशा ने चिकित्सा प्रभारी पर पैसे लेकर बहाली में गड़बड़ी करने का आरोप लगाई थी। इस आरोप को डॉ. शशिकला बेबुनियाद बता रही थी। इस बीच प्रखंड प्रमुख देवंती देवी भी पहुंची और बहाली गड़बड़ी के बारे में एसीएमओ को बताया। इसके बाद डॉ. सरोज सिंह ने डॉ. शशिकला से फिर पूछताछ की। इस बीच हंगामा कर रही आशा कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।