पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सामाजिक सद्भाव में प्रबंधन शिक्षा की भूमिका महत्वपूर्ण

सामाजिक सद्भाव में प्रबंधन शिक्षा की भूमिका महत्वपूर्ण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना|सामजिक सद्भावकायम रखने में प्रबंधन शिक्षा की अहम भूमिका है। सामजिक क्षेत्र में प्रबंधन का इस्तेमाल कर शांतिपूर्ण सह अस्तित्व, सहिष्णुता, भाईचारा को विकसित कर सकते हैंै। यह बातें मंगलवार को टेंपल ऑफ अंडरस्टैंडिंग बिहार एवं झारखंड चैप्टर और मैनेजमेंट संस्थान आईआईबीएम की ओर से आयोजित एक भाषण प्रतियोगिता कही गई। भाषण प्रतियोगिता का विषय था सामाजिक सद्भाव और प्रबंधन की शिक्षा। महासचिव यूएसपी ठाकुर ने कहा कि प्रबंधन सौहार्द बनाने के लिए निरंतर सोचे और इसके लिए जरूरी स्किल विकसित करें। सचिव एमटी खान, आईआईबीएम के डायरेक्टर जनरल प्रो. यूके सिंह, निदेशक प्रो. एके नायक, वीर कुंवर सिंह विवि के पूर्व कुलपति डॉ. आईसी कुमार, उमा शंकर प्रसाद ठाकुर आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।

इस दौरान भाषण प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इसमें सुरभि मिश्रा प्रथम स्थान, विशाल सिंह दूसरे और आशा रश्मि तीसरे स्थान पर रही। वहीं सांत्वना पुरस्कार साकिब आलम और आदिति सिंह को मिला।