डांडिया रास में डांस गीत की धूम
डांडिया रास में डांस गीत की धूम
पटना सिटी|नवरात्र शुरूहोने से पूर्व फिजां में उत्सवी माहौल बन रहा है। मंगलवार की शाम जैसे-जैसे परवान चढ़ रही थी। सनातन धर्म सभा भवन मैदान में डांडिया जोश उमंग में तैर रही थी। सभी मस्ती में नाच गा रहे थे। भगवती की आराधना के बाद गुजरात की सभ्यता संस्कृति की अनोखी झलक देखने को मिली। कार्यक्रम अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने आयोजित किया था। समारोह का उद्घाटन प्रतिपक्ष के नेता नंदकिशोर यादव ने किया। उन्होंने हाथों में डांडिया लेकर नृत्य की शुरुआत की। इसके बाद फिल्मी धुनों पर महिलाएं जम कर गरबा डांडिया किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कविता पोद्दार संचालन विनीता ने किया। मौके पर सफल प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।